Showing posts with label rajasthani culture. Show all posts
Showing posts with label rajasthani culture. Show all posts

Tuesday, 12 July 2016

Rajasthani Cinema At Jaipur Bagh 2015

जयपुर बाग में सतरंगी हुआ राजस्थानी सिनेमा

………………………………………………………………………………………………………………………
समारोह के मुख्य अतिथि बने बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले सुभाष घई और समारोह की अध्यक्षता की सुचना एव प्रसारण मंत्री राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने।
………………………………………………………………………………………………………………………
राजस्थानी भाषा, कला, संस्कृति, एवं राजस्थानी सिनेमा के कलाकारों को सम्मान प्रदान के लिए हर साल की भांति इस बार भी जयपुर बाग़, वैशाली नगर मे २६ सितम्बर २०१५ को कंचन कैसेट्स और सिनेक्स विज़न द्वरा  राजस्थान फिल्म फेस्टिवल तृत्य अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्या   अतिथि थे बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक शोमैन सुभाष घई और समारोह अध्यक्षता की सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने। इनके  साथ- साथ समारोह मे अनूप सोनी, अरुण बक्शी, कोमल नाहटास्वरुप खान,अमृता प्रकाश,निर्भय वाधवा,राहुल शर्मा,अनिरुद्ध दवे जैसा बॉलीवुड और टेलीविज़न की कई हस्तियां और कलाकार उपस्थित थे।

इस दौरान सुभाष घई ने समरह की अवधारणा "नई सोच नई दिशा" की तारीफ तारीफ करता हुए कहा   की  किसी भी सिनेमा मे वहाँ के समाज का गहरा प्रभाव रहता है। समारोह मे रजदयवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यह फेस्टिवल राजस्थानी सिनेमा के लिए सार्थक  कदम है और वे राजस्थानी सिनेमा को दूरदर्शन पर दिखाने के लिए व्यक्तिगत रूप आग्रह करेंगे कि सप्ताह में कम से कम एक बार राजस्थानी फिल्म का प्रदर्शन किया जाये।


इस समारहो को बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनूप सोनी, आर.जे.मोहित  और अरुण बख्शी ने होस्ट करके सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया, साथ ही मीणा नाहटा, रविन्द्र उपाध्याय, कबीर और नितिन ने भी भरपूर सहयोग किया। समारहो के बीच होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक रंगो ने दर्शकों का मन मोह लिया और धनराज दाधीच के लिखे, विक्रम सिंह के संगीत बद्ध किये तथा रवीन्द्र उपाध्याय व बुन्दू खान द्वारा गाये राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के थीम सॉंग ' मेरी जान तेरी शान ' ने पुरे माहोल को राजस्थानी रंग में रंग दिया। इस समारहो में लगभग ५००० लोगों की उपस्थिति  के बीच राजस्थानी सिनेमा के कलाकारों को सिनेमा की २५ श्रेणियों में सम्मानित किया गया।  इसके साथ ही राजस्थानी सिनेमा की बेहतरी के लिए प्रयास करने वाले कई निर्माता, निर्देशकों व अन्य कलाकारों को समृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अवॉर्ड सेरेमनी को इ. टी.वी. राजस्थान पर प्रसारित किया गया। इस समारहो में निर्णायक के रूप में श्रीमान विश्व मोहन भटट, निर्देशक विक्की राणावत और कैमरे मैन एस. पप्पू अपनी बखूबी भूमिका निभाई।